फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफाई योद्धाओं को किया सम्मानित

Wed, 22 Jan 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06सफाई योद्धाओं का सम्मानित करते कार्यक्रम संयोजक आरके जांगड़ा। स्रोत : संस्था - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज के सामने और शिव नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सम्मानित किए गए सफाई योद्धाओं में सुनीता देवी, प्रकाश करमचंद, महेंद्र, ज्योति, अनीता मुंशी, सुनीता करण सिंह, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, साधुराम, सचिन, कुलदीप, साधुराम शामिल हैं। कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. जया शर्मा ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ने 1 जनवरी से 31 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से चलाने की अपील की है। डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण पहल है और यह स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता विजन के अनुरूप है। डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि स्वच्छता को जीवन में अपनाकर ही बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर विजेंद्र शर्मा, विनय यादव, ओम प्रकाश शर्मा, रजत सैनी, राम सिंह आदि अनेक गणमान्य वर्ग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें