फोटो : 5ट्रॉमा सेंटर परिसर की सफाई करते अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नागरिक अस्पताल ट्रॉमा सेंटर परिसर में शनिवार को 14वां सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने की।
अभियान में बाल सफाई ब्रांड एम्बेसडर मास्टर समर्थ और अदाविका की भूमिका रही। दोनों एम्बेसडर्स ने झाडू उठाकर स्वयं सफाई कार्य में भाग लिया और उपस्थित सभी कर्मचारियों व नागरिकों को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक संस्कृति है।
अभियान के दौरान सूखे पत्तों की सफाई, झाड़ियों की छंटाई और कचरे के निस्तारण का कार्य किया गया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता ही सेवा के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक शनिवार को सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सूखे पत्तों की सफाई, झाड़ियों की छंटाई और कचरे के निस्तारण का कार्य किया गया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता ही सेवा के संकल्प को दोहराया।
इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. सुभाष यादव, संतोष यादव, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अनीता सैनी आदि मौजूद रहे।