फोटो : 4बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन प्रेक्षक कृष्ण कुमार, संगठन सचिव सुखविंदर सिंह और अशोक की अध्यक्षता में किया गया। चुनाव स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। दिनेश यादव को प्रधान चुना गया जबकि उर्मिला देवी को वरिष्ठ प्रधान और सुशीला देवी को उपप्रधान बनाया गया। राहुल को कैशियर, चंद्र प्रकाश को प्रेस सचिव और सनी को ऑडिटर के रूप में चुना गया।
चुनाव के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह यादव, पूर्व महासचिव जितेंद्र हंसराज, दलवीर सिंह सहित अनेक साथियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।