कार्यक्रम में जानकारी देते युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में स्वच्छ भारत–एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान के तहत सर्कुलर मार्ग के पास स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्व है क्योंकि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। गंदगी के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं जिससे शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से कमजोर हो जाता है। उन्होंने कहा कि गंदगी और जमा हुए दूषित पानी में मच्छर पनपते हैं, जो डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियों को जन्म देते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में स्वच्छता की अनदेखी के कारण देश ने भारी जनहानि झेली है। इसलिए स्वच्छता को अपनाना ही बीमारियों से बचाव का उपाय है। कार्यक्रम में शिक्षाविद् प्रीति कपूर ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दिनों में समय प्रबंधन से जुड़े उपयोगी टिप्स दिए।