कॉलेज परिसर में सफाई करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : 1
कोसली। कृष्ण नगर स्थित सरकारी महिला रीजनल सेंटर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-15 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि पांचाल के नेतृत्व में छात्राओं की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सभी ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया व परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान के आयोजन से छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिलती है क्योंकि स्वच्छता एक आदत है, इसे अपनाकर हम एक स्वस्थ और स्वच्छ समाज बना सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. पूजा यादव, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. अंजलि यादव, नीलम यादव, सनिता यादव और रवींद्र उपस्थित थे।