फोटो: 26रेवाड़ी। रेवाड़ी में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत शहर के वार्ड नंबर 6 में नोडल अधिका
रेवाड़ी। म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत शुक्रवार को वार्ड नंबर 6 के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता कुलदीप नेहरा ने विकास नगर, कालका रोड का निरीक्षण करते हुए वहां पर सफाई व्यवस्था देखी और वहां कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ सफाई करवाई।
खाली पड़े प्लॉटों में कूड़े के ढेरों के लिए मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए प्लाटों में कूड़ा/कचरा न डालने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त भगवत दयाल शर्मा चौक पर कूड़े के ढेरों को हटवाया गया।
सड़क पर अवैध झुग्गी/ रेहड़ी वालों को भी सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा महावीर नगर, सरस्वती विहार, विकास नगर, कालका रोड व भगवत दयाल शर्मा चौक मुख्य मार्ग का निरीक्षण करते हुए वहां की साफ सफाई करवाई गई।
जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए शुरू किए गए शहरी स्वच्छता अभियान के तहत परिषद के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें खुले में कूड़ा फेंकने से रोक रहे हैं।
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी लोगों को अपने घर का कूड़ा बाहर सड़कों या नालियों में न फेंकने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है नगर परिषद द्वारा रेवाड़ी क्षेत्र के सभी वार्डों व नगर पालिका क्षेत्र धारूहेड़ा व बावल को गंदगी मुक्त बनाना है नगरपरिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि इस मुहिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है और स्वच्छता अपनाने की शपथ भी सार्वजनिक स्थलों पर दिलवाई जा रही है।