फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में सफाई अभियान कल से, चार टीमें गठित

Fri, 22 Nov 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रैसवार्ता करते रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में स्वच्छता अभियान 23 नवंबर को सुबह सात से नौ बजे तक चलाया जाएगा। इस दौरान सर्कुलर रोड पर सफाई की जाएगी। अभियान को कामयाब बनाने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं जो सर्कुलर रोड पर स्वच्छता अभियान चलाएंगी। शहर के लोगों से सहयोग मांगा गया है। ये बातें विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गढ़ी बोलनी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण, बिजली, पानी, सीवर, गंदगी व सड़क से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापारी संगठनों की बैठक ले चुके हैं। व्यापारियों ने सहयोग का विश्वास दिलाया है। रेवाड़ी को अतिक्रमण रूपी बीमारी से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें