फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीद स्मारक परिसर में की सफाई, फिर दीप जलाकर किया नमन

Mon, 20 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। रेजांगला शहीद स्मारक पर दीए जलाकर शहीदों को नमन करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में आई लव रेवाड़ी टीम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के 52 सप्ताह पूरे होने पर रविवार को रेजांगला शहीद स्मारक परिसर में सफाई की गई। साथ ही दीप जलाकर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी की बदौलत हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। दीपावली पर सभी लोग अपने घर में एक शहीदों की स्मृति और दूसरा स्वच्छता के नाम पर दीप जलाएं। हमें अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
विधायक यादव ने आई लव रेवाड़ी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष से निरंतर चलाए जा रहे इस अभियान का असर अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है। शहर के चौक-चौराहे और सड़कों पर पहले की तरह कूड़े के ढेर नहीं दिखते, और इसका श्रेय पूरी टीम और शहरवासियों की सहभागिता को जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम में लगातार जुड़ने का आह्वान किया और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों और रामधुन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावनाओं से भर दिया। इस अवसर पर आई लव रेवाड़ी टीम के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें