फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रिकेट मैच में राय अकादमी ने दर्ज कराई जीत

Mon, 20 Oct 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हिंदू स्कूल के खेल मैदान पर राय क्रिकेट अकादमी और वी विलीव क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए 25-25 मैच में राय क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 210 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच में पहले टॉस जीतकर राय क्रिकेट अकादमी के कप्तान युवराज तोंगड़ ने बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 25 ओवरों में टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान युवराज तोंगड़ ने इस दौरान 105 गेंदों में 19 छक्के और 29 चौकों की मदद से नाबाद 258 रन बनाकर अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक बनाया।
टीम के अन्य बल्लेबाजों में दक्ष यादव ने 47 रन और अनुराग ने 9 रन का योगदान दिया। वी विलीव अकादमी की ओर से अर्नव और हृदय यादव ने एक-एक विकेट लिया।
352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी बिलीव अकादमी की टीम 25 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 141 रन ही बना पाई। टीम के बल्लेबाजों में रक्षित यादव ने 25, हृदय ने 22, सिद्धांत सुल्तानिया ने 20, और धैर्य व राहुल यादव ने 16-16 रन बनाए। राय क्रिकेट अकादमी की ओर से दिव्य गुर्जर ने 4, युवराज तोंगड़ और वीर रावत ने 2-2, तथा धीरज ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन

मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राय क्रिकेट अकादमी के कप्तान युवराज तोंगड़ को दिया गया। इस मौके पर अकादमी के अध्यक्ष अजीत तोंगड़, कोच अनुज सैनी, वेद प्रकाश सैनी, विशाल वर्मा, अमित यादव और खिलाड़ी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस जीत से राय क्रिकेट अकादमी ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें