फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय विद्यालयों में चलाया जाएगा कक्षा तत्परता कार्यक्रम

Sun, 30 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में पहली से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों से वार्षिक परीक्षाओं में हुई सामान्य गलतियों में सुधार के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा तत्परता कार्यक्रम (क्लास रेडीनेस प्रोग्राम) चलाया जाएगा।
यह कार्यक्रम नए सत्र के शुरुआती दो सप्ताह तक चलेगा। इसमें वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों की ओर से हुई सामान्य गलतियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसे विद्यार्थियों की पिछली कक्षा के अध्यापक नई कक्षा के अध्यापकों से साझा करेंगे।
विज्ञापन

इन्हीं गलतियों में सुधार के लिए सत्र के शुरुआती दो सप्ताह में कक्षा तत्परता कार्यक्रम होगा।
इस संबंध में मौलिक शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत नए सत्र के शुरुआती दो सप्ताह कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को अपनी पिछली कक्षाओं की किताबें लेकर आएंगे। इनके जरिए अध्यापकों द्वारा रिवीजन कराई जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही खेल व अन्य गतिविधियां भी चलेंगी, जिससे खेल-खेल में विद्यार्थी पिछली कक्षाओं की पढ़ाई की रिवीजन करते समय वार्षिक परीक्षाओं में हुई गलतियों में सुधार कर पाए। इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। जिस विषय में विद्यार्थी कमजोर थे, उसमें िस्थति सुधरेगी।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें