रेवाड़ी। जिले के एक गांव में दसवीं की 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान न्यायालय में दर्ज करवाए गए हैं।
छात्रा कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए खड़े एक किशोर ने उसे जबरन अपने घर में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान छात्रा एक सुनसान घेर में बदहवास हालत में मिली। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।