रेवाड़ी। होली के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेनों की संचालन मार्च में विभिन्न तिथियों पर करने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 5, 12, 19 व 26 मार्च (चार ट्रिप) प्रत्येक वीरवार 16:15 बजे जोधपुर से रवाना होकर शुक्रवार 20:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल 6, 13, 20 व 27 मार्च को शुक्रवार 23:25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रविवार 3:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
ट्रेन मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, अयोध्या कैंट, बस्ती व खलीलाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें 20 डिब्बे लगाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर विशेष ट्रेन 1 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार 13:25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 3 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार 01:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसमें कुल 20 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 04729 श्रीगंगानगर-गोरखपुर स्पेशल 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वीरवार 13:25 बजे रवाना होकर शुक्रवार 16:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04730 गोरखपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार 19:30 बजे रवाना होकर रविवार रात 2:45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसमें भी 20 डिब्बों की संरचना रहेगी।
09609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 3 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार 13:45 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर बुधवार 10:15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में 09610 योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार 17:55 बजे रवाना होकर गुरुवार 15:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इसमें 16 डिब्बे लगाए जाएंगे।