फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जमीन विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

Tue, 16 Jun 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव पिथड़ावास गढ़ी बोलनी में जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे, गंडासी, कस्सी और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एक पक्ष के कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि जमीन के बंटवारे को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है और वर्ष 2007 से उनके परिवार का जमीन पर कब्जा है।
दूसरे पक्ष के प्रमोद का कहना है कि वे अपने खेत में कार्य कर रहे थे, तभी दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया और विवाद शुरू हो गया। उनका आरोप है कि झगड़े के दौरान उनकी एक बच्ची भी घायल हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें