फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीजेएम ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

Sat, 07 Sep 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम अमित वर्मा ने शुक्रवार को शहर के सर्कुलर रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीजेएम में केंद्र में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने भर्ती हुए लोगों से कहा कि नशे की लत छोड़कर जीवन को बेहतर बनाएं और परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन यापन करें। नशा मुक्ति केंद्र में आने वाले हर मरीज को डॉक्टरी सुविधा, दवाइयां सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। मरीजों के इलाज के बाद भी उन पर नजर रखी जाए। उनकी गतिविधियों की मॉनिटरिंग करते हुए समय-समय पर रोगियों का नियमित फॉलोअप किया जाए। कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है अथवा सेवन कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन व हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री मोबाइल 9050891508 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें