फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोज आ रहे 3-4 डेंगू मरीज, स्वास्थ्य विभाग के पास फॉगिंग के लिए दवाई तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में प्रत्येक दिन 3-4 डेंगू मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत समझिए स्वास्थ्य विभाग के पास फॉगिंग करानेे के लिए दवाई तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जिम्मेदारों की डेंगू को लेकर गंभीरता समझी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग 20 दिन पहले डेंगू से हुई मौत की पुष्टि जरूर कर रहा है, लेकिन सेक्टर-4 में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा की मौत पर रिपोर्ट आने की बात कह रहा है। ट्रॉमा सेंटर में जरूर दो डेंगू मरीज भर्ती हैं, जिम्मेदार डेंगू का आंकड़ा जारी करने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद प्रत्येक वर्ष ठंड शुरू होते ही डेंगू व मलेरिया के केस बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना की मार झेल रहे लोगों पर डेंगू की दोहरी मार भी पड़ रही है। करीब 20 दिन पहले धारूहेड़ा में एक बच्ची की मौत, वहीं दो दिन पहले सेक्टर-4 में 14 साल की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची की मौत स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा को बुखार होने पर नागरिक अस्पताल में कोरोना की आशंका के चलते जांच कराई गई थी, यहां पर कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन डेंगू पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद लगातार किशोरी की तबीयत बिगड़ती चली गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर किशोरी की मौत डेंगू से होने की पुष्टि नहीं की गई है।
सुबह-शाम के समय डेंगू का डंक कर रहा वार
चिकित्सकों के अनुसार सुबह व शाम के समय डेंगू का मच्छर काटता है। रात की बजाय डेंगू का डंक दिन के समय भी वार करता है। चिकित्सकों का कहना है कि सुबह व शाम के समय ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी को पूरी बाजू के कपड़े व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। जरूरी है कि आसपास कहीं पर भी पानी एकत्रित न होने दें, डेंगू का लारवा साफ पानी में ही पनपता है।
विज्ञापन

डेंगू बुखार के लक्षण
तेज बुखार होना
आंखों में जलन व सिर में दर्द
पूरे शरीर में दर्द के साथ भूख नहीं लगना
धारूहेड़ा में बच्ची की मौत डेंगू से हुई थी, सेक्टर-4 में हुई मौत डेंगू से या अन्य कारणों से इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। फॉगिंग के लिए दवाई नहीं थी, इसके लिए ऑर्डर कर दिया गया है। दवा आते ही सेक्टर-4, 3 सहित सभी कॉलोनियों में फॉगिंग कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों द्वारा फॉगिंग कराई जानी है।
विज्ञापन

डॉ. विशाल यादव, नोडल अधिकारी, डेंगू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें