किसान आंदोलन के चलते रेवाड़ी से चंडीगढ़ के लिये बंद रोडवेज बसों का संचालन सोमवार से शुरू किया जा रहा है। बसें दिल्ली की बजाय रोहतक होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेंगी। बता दें कि इस चंडीगढ़ व जालंधर के लिए बसों का संचालन 26 नवंबर से बंद है।
कृषि कानून का विरोध करने के लिए पंजाब और हरियाणा के किसानों का जीटी रोड पर कब्जा होने के चलते चंडीगढ़ व जालंधर जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया था। रेवाड़ी डिपो से चंडीगढ़ व जालंधर जाने वाली बसें दिल्ली होकर जाती थी। अब ये बसे केवल दिल्ली तक ही जा रही हैं। रेवाड़ी डिपो से चंडीगढ़ के लिए 5 बस व जालंधर के लिए केवल एक बस जाती थी। बसें नही मिलने के कारण लोगों को इससे परेशानी हो रही है। रोडवेज प्रबंधन से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोमवार से रोहतक वाया चंडीगढ़ के लिए दो बसे चलाने का फैसला लिया हैं। ये बसे सुबह 5:30 बजकर मिनट व सुबह 9:30 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहीं अगले दिन सुबह चंडीगढ़ से रेवाड़ी वापस आएगी। वहीं अभी रेवाड़ी से पंजाब जाने वाले यात्रियों को बसें का चलने का इंतजार है।
यात्रियों की परेशानी के साथ डिपो को प्रतिदिन हो रहा हैं लाखों का नुकसान
जिले से प्रतिदिन से 5 बस चंडीगढ़ व एक बस जालंधर जाती हैं। मुख्यालय होने के कारण जिले के हजारों यात्री चंडीगढ़ जाते हैं। वहीं पंजाब से लोग के यहां नौकरी करते हैं। बसों का संचालन नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं रोडवेज डिपो को भी लाखों रुपये की चपत लग रही है। चंडीगढ़ जाने वाली एक बस से प्रतिदिन रोडवेज विभाग को लगभग 25 हजार रुपये की कमाई होती थी। इससे पहले कोरोना महामारी के चलते रोडवेज विभाग पहले ही घाटे में चल रहा था।
किसान के आंदोलन के चलते चंडीगढ़ व जालंधर जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। सोमवार से दो बसें रोहतक होकर चंडीगढ़ जाएगी। इससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। वाया रोहतक चंडीगढ़ जाने के लिए अब हाईवे पर किसी तरह के अवरूद्घ होने की सूचना नहीं है।
- नवीन शर्मा, रोडवेज महाप्रबंधक।