नवोदय विद्यालय नैचाना की कक्षा छठी व नौवीं में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए 13 फरवरी को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जबकि छठी कक्षा में दाखिले के लिए 10 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। दोनों प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा।