फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी ने गढ़ी बोलनी रोड पर लालपुर व बखापुर में तोड़े अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार टीम द्वारा बुधवार को शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर राजस्व संपदा गांव लालपुर व बखापुर में अवैध कॉलोनी में बन रहे निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान चार निर्माणाधीन अवैध निर्माण, एक अवैध फैक्टरी, 24 डीपीसी, 7 चहारदीवारी व राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर 30 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में तीन निर्माणों को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन

इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि कुमार, नायब तहसीलदार बावल की देखरेख में पुलिस बल मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार देवेंद्र पाल ने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें