फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पटरी पर लौटी शहर की सफाई व्यवस्था

Fri, 15 May 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल में सफाई के बाद मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बावल। नगर पालिका बावल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। अब सफाई कार्य शुरू हो गया है जिससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान नगर पालिका प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेकेदार के कर्मचारियों की मदद से सफाई कार्य जारी रखा था। हालांकि सीमित संख्या में कर्मचारियों के कारण पूरे शहर में बेहतर तरीके से सफाई कर पाना चुनौती बना हुआ था। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर जमा होने लगे थे।
अब सफाई कर्मचारियों के वापस लौटने से सफाई व्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है। नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों, बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा नियमित सफाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने भी सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने पर संतोष जताया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें