फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गणित विषय में दक्ष किए जाएंगे बच्चे

Mon, 20 May 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को गणित विषय में दक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने राजकीय विद्यालयों में गणित विशेषज्ञ भेजने का निर्णय लिया है। ये विशेषज्ञ एक माह में चार से पांच विद्यालयों का दौरा करेंगे और गणित कौशल में सुधार के लिए हरसंभव व्यवस्था कराएंगे।
गणित विशेषज्ञ दौरे के दौरान गणित की पढ़ाई का तौरतरीका देखेंगे। स्कूल में पर्याप्त कमरे, लैब संबंधित सामग्री आदि की जांच करेंगे। साथ ही विद्यालय मुखिया को सुधार के लिए निर्देश देंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों को गणित की किट उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही इनके प्रयोग के लिए विशेष पुस्तिका भी दी गई है। शिक्षक इस किट के जरिए विद्यार्थियों को प्रयोग करने के तरीके सिखाकर उन्हें निपुण करेंगे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेणु यादव ने बताया कि गणित विषय को लेकर बच्चों में भय बना रहता है। नई शिक्षा प्रणाली के तहत बच्चों में गणित के भय को दूर किया जाएगा। इन्हीं सब को देखते हुए विभाग ने गणित विषय में और सुधार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शैक्षणिक गतिविधियों में सहायता के लिए राजकीय स्कूलों में गणित विशेषज्ञ दौरा करेंगे। ताकि विभाग की ओर से प्रदेश में गणित कौशल में सुधार किया जा सके। दौरा करने के दौरान गणित विशेषज्ञ गणित की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन से पांच मिनट की वीडियो भी बच्चों को दिखाएंगे।
विज्ञापन

________
वर्जन
राजकीय विद्यालय में बच्चों में गणित कौशल सुधारने का निर्णय लिया गया है। गणित विशेषज्ञ राजकीय विद्यालय में दौरा कर जांच करेंगे कि गणित के किट व गणित से संबंधित अन्य सामग्री बच्चों को दी जा रही है या नहीं। विशेषकर इस पर नजर होगी। ऐसा न करने वाले विद्यालय को नोटिस दिया जाएगा। -रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें