फोटो : 25स्कूल में बच्चों को जानकारी देते अशोक नामवाल। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा ईस्तमुरार में डीएसएस डॉ. अशोक नामवाल ने विद्यालय के एफएलएन कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा एक से पांच तक के सभी बच्चों का मूल्यांकन किया और कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से गणित का सुपरविजन भी किया।
उन्होंने बच्चों को एनएमएमएस परीक्षा के लिए प्रेरित किया और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अनुभव साझा किए। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका संतोष कुमारी ने बताया कि डॉ. नामवाल ने अपने अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की दिशा में मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ में रजनी यादव, भूप सिंह, अनिल कुमार, रेखा यादव, सरोज कुमारी, मोनिका, रेणु कुमारी, विक्रम सिंह और रवीना यादव उपस्थित रहे।