फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बिल्डिंग निर्माण कार्य हुआ तेज

विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण यादव को पुष्प भेंट करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कोसली। गांव चौकी नंबर दो में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) की बिल्डिंग निर्माण कार्य में अब तेजी आई है। एक साल पहले 2024 में 55.50 लाख रुपये के बजट के मंजूर होने के बावजूद यह कार्य लंबित था। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप यादव ने लगातार प्रयास किए। लंबे संघर्ष और कई विभागों के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार उनका प्रयास रंग लाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस बिल्डिंग निर्माण से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और नांगल व कुमरोधा गांव के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। संदीप यादव ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव को पुष्प भेंट कर हेल्थ सेंटर के निर्माण में सहयोग करने के लिए आभार जताया और भविष्य में विकास कार्यों में सहयोग की भी अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें