फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय किड्ज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Tue, 02 Dec 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते बच्चे। स्रोत : संघ
विज्ञापन
कोसली। दूसरी जिलास्तरीय किड्ज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन एक दिसंबर को बाबडोली के खेल मैदान में किया गया, जिसमें जिले के करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। दिनभर चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स के माध्यम से प्रतिभागियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता परिणामों के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का चयन आगामी स्टेट प्रतियोगिता के लिए किया गया। बच्चों के चयन को लेकर अभिभावकों और प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया। रेवाड़ी एथलेटिक्स संघ के सचिव विशाल यादव ने बताया कि हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 13 और 14 दिसंबर को सीआरसी कॉलेज सोनीपत में किया जाएगा।
स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी एथलेटिक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 8 दिसंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी खिलाड़ी समय पर आवेदन अवश्य करें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन में गांव के राजबीर, रामकुंवर, सुमेर, सिस्पाल, योगेंद्र, धर्मेंद्र, रवि, सुरेश, परमजीत, संदीप, पौनी और सतेन्द्र सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें