फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बच्चों ने चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Thu, 17 Sep 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर में सेवा संकल्प दिवस मनाते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
धारूहेड़ा। प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर में सेवा संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विकसित भारत-2047 के संकल्प को आगे बढ़ाना तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जोड़ना है।
विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम स्थान सहित अन्य विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अध्यापक अशोक कुमार, मंजू वाला, राजेश कुमारी, जितेंद्र कुमार, राजेश शांडिल्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धारूहेड़ा के सहप्रमुख हरकेश कुमार, पूनम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मिड-डे मील कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें