फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नन्हें कलाम प्रोजेक्ट के तहत चयनित हुए बच्चे

Sun, 30 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06बच्चों को बधाई देते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के परिणामों में एसआरआई संस्था के नन्हें कलाम प्रोग्राम के तहत सरकारी स्कूलों के 111 बच्चों का चयन हुआ है। इसमें जिले के 9 बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के लिए चयनित हुए हैं जो जिले के अलग-अलग गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। इस उपलब्धि पर डीसी अभिषेक मीणा ने सभी विद्यार्थियों और उनके अध्यापकों को शुभकामनाएं दी हैं।
डीसी ने सभी बच्चों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में कड़ी मेहनत करके अपने गांव और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एसआरआई संस्था की जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए सराहना की। एसआरआई संस्था की ओर से पूनम सिंह ने बताया कि संस्था 8 वर्ष से समाज के गरीब परिवारों के बच्चों और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से गरीबी चक्र से निकालने का काम कर रही है।
विज्ञापन

संस्था के नन्हे कलाम प्रोजेक्ट के तहत सरकारी स्कूल के गरीब बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल जैसे सरकारी आवासीय विद्यालयों के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। यह तैयारी केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए होती है। इस तैयारी के लिए गांव के आसपास के ही ऐसे युवाओं को चुनते हैं जिनमें कुछ करने की चाहत होती है लेकिन उनकी पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं होती है।
विज्ञापन

साल 2017 में इस संस्था की शुरुआत रेवाड़ी जिले से हुई थी और आज यह संस्था देश के 3 राज्यों में काम कर रही है। इन तीन राज्यों में हरियाणा से 45, उत्तराखंड से 14 और मध्यप्रदेश से 52 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस प्रोग्राम के लिए संस्था को विभिन्न कंपनियों की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें