खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर में चल रहे धरने की अध्यक्षता राव रोशन लाल ने की। कार्यक्रम में फिदेड़ी गांव के खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों ने धरने स्थल पर पहुंचकर भगवानपुर की मिट्टी को सलाम किया और संघर्षशील बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोज अनिल कुमार ने बताया कि जब तक एनएच 71 के पास भगवानपुर की पंचायत जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम कर अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती, धरना जारी रहेगा।
मंच संचालन हनुमंत उर्फ पीलानी ने किया। इस मौके पर समिति की ओर से मास्टर जगदीश, हेडमास्टर जगदीश, सुबेदार सतीश यादव, वीरेंद्र फौजी, बगुलाराम ने बच्चों आशीर्वाद दिया।