फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

Mon, 23 Dec 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 दिसंबर को कोसली स्थित अनाज मंडी में धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारी की समीक्षा की।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री 25 दिसंबर को कोसली में धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस दिन रेवाड़ी के सेक्टर 19 में आबकारी एवं कराधान विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित उद्घाटन एवं शिलान्यास किए जाने वाले प्रोजेक्ट से संबंधित आवश्यक तैयारियां समय पूर्व कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग रैली से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को सुरक्षा के सभी प्रबंधन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, संभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग, आमजन, वीवीआईपी, वीआईपी व आमजन के लिए बैठने व शौचालय का उचित प्रबंध, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी गौरव राजपुरोहित, एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, एसडीएम कोसली विजय यादव, एसडीएम बावल उदय सिंह, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें