फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण, इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करेंगे

Sat, 25 Jan 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी करते हुए मजदूर। संवाद - फोटो : कैरम खेलते डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर स्थित राव तुला राम स्टेडियम में समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। वह ध्वजारोहण करने के बाद वर्चुअल रूप से हरियाणा के 5 शहरों अंबाला, सोनीपत, हिसार, रोहतक और रेवाड़ी में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम के दौरान करीब 1000 जवान तैनात किए जाएंगे। मंच संचालन प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल रूप से हरियाणा के 5 शहरों अंबाला, सोनीपत, हिसार, रोहतक और रेवाड़ी में पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। बसें सभी रोडवेज डिपो पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेवाड़ी से दो प्रयागराज जाने वाली बसों को भी सीएम हरी झंडी दिखाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की अंत्योदय व जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत सहित प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद होंगे। तैयारी पूरी कर ली गई है। एसपी मयंक गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि समारोह शांतिप्रिय माहौल में आयोजित हो सके।
विज्ञापन


बावल और कोसली में विधायक फहराएंगे झंडा

उपमंडल कोसली व बावल में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा। बावल में विधायक बावल डाॅ. कृष्ण कुमार और उपमंडल कोसली में विधायक कोसली अनिल यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें