फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, मेला कर्मियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बावल रोड स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मैदान में चल रहे फन फेयर की जांच के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम पहुंची। टीम को देखकर मेला प्रबंधन कमेटी में हड़कंप मच गया। टीम को शिकायत मिली थी कि यह मेला बिना प्रशासन की अनुमति के शुरू किया जा रहा है। इस पर टीम सक्रिय होते हुए मेला स्थल पर पहुंची। हालांकि इसके बाद सीटीएम भी मौके पर पहुंच गए और उनकी तरफ से परमिशन के लिए आवेदन किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

हुडा ग्राउंड में पिछले कई दिनों से फन फेयर चल रहा है। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि मेले की अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। शनिवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुबे सिंह की अगुवाई में टीम यहां पर जांच के लिए पहुंची थी। आरोप है कि मेला संचालक की तरफ से अनुमति के लिए आवेदन करने की बात कही गई, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं, टीम ने बिजली को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

-वर्जन
मेला प्रबंधन कमेटी की ओर मेले की अनुमति के लिए आवेदन किया हुआ है। जल्द ही अनुमति दे दी जाएगी।
-देवेंद्र शर्मा, सीटीएम रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें