फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने युवाओं के हित में चार मांगें स्वीकार कीं : अशोक

Sun, 09 Aug 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान खुशी जाहिर करते युवा व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच का संघर्ष अब रंग दिखाने लगा है। युवाओं से जुड़ी मांगों में चार मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकार कर लिया है। अब मंच ने शेष मांगों को भी जल्द पूरा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर के समीप हुई बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि युवाओं के हित में मंच की ओर से उठाई गई सभी मांगें जल्द स्वीकार होंगी। इस अवसर पर कोर कमेटी सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और नंदलाल यादव भी मौजूद रहे।
अशोक प्रधान ने बताया कि हर गांव में पुस्तकालय और जिम के लिए बजट आवंटित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने सोनीपत में युवाओं से संवाद के दौरान जल्द नौकरी कैलेंडर जारी करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बस पास सुविधा देने की बात कही है। इससे हर गांव में पुस्तकालय, जिम, नौकरी कैलेंडर और कोचिंग विद्यार्थियों को बस पास की मांगों को स्वीकार कराने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शेष मांगों में रोजगार नीति बनाकर अधिक युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के लिए 20 लाख से 20 करोड़ रुपये तक ऋण सुविधा, बेरोजगारों को 20 हजार रुपये मासिक सहायता, प्रतियोगी परीक्षाओं व साक्षात्कार के दौरान निशुल्क यात्रा, आवेदन शुल्क में छूट और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। अशोक प्रधान ने कहा कि मांगें पूरी होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें