फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल में रामसरोवर तालाब पर छठ पूजा की

विज्ञापन
सूर्य देव को अर्घ्य देतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे के नगली रोड स्थित रामसरोवर तालाब पर छठ पूजा का पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूजा स्थल पर पूर्वांचल समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते दिखे। पूरा परिसर छठ के भजनों और लोकगीतों से गूंज उठा।
विज्ञापन

छठ पूजा न्यू संघ समिति के अध्यक्ष संतोष गिरि ने बताया कि दीपावली के छठे दिन से शुरू होने वाला यह पर्व आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का प्रतीक है।
महिलाएं इस दिन अपने बच्चों की दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। श्रद्धालु जल में खड़े होकर अस्त होते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
समिति सदस्य राजू पासवान, संजय पाठक, राम प्रसाद और सत्तू कुमार ने बताया कि इस अवसर पर तालाब परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
पूजा स्थल पर भक्तों की सुविधा के लिए सुरक्षा, जल व्यवस्था और प्रकाश का विशेष ध्यान रखा गया। तालाब परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें