रेवाड़ी। सैनी सभा के पूर्व प्रधान चेतराम सैनी को हरियाणा सैनी महासभा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस उपलब्धि पर सैनी सभा के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
चेतराम सैनी ने अपनी नियुक्ति के लिए सैनी महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष धर्म सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे।
प्रदेशभर में सैनी समाज के लोगों को एकजुट कर बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे प्रदेशभर का दौरा भी करेंगे तथा सभी समाजबंधुओं को जागरूक करते हुए सामाजिक एकता के लिए कार्य करेंगे।
चेतराम सैनी की नियुक्ति पर सैनी सभा के प्रधान मनोज सैनी, पूर्व प्रधान शशिभूषण सैनी, धर्मेंद्र सैनी, सुंदर सैनी, कैलाश सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, रामसिंह सैनी समेत तमाम पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।