फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की रेलवे कालोनी स्थित होली रोजरी कैथोलिस चर्च के कमरे का ताला तोड़ कर चोर करीब 30 हजार रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पादरी के चर्च पहुंचने पर चोरी के बारे में पता लगा तथा पुलिस को सूचना दी गई। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तमिलनाडू के जिला कन्याकुमार के कस्बा पालम थुरई नार्थ निवासी डोनी ने कहा है कि वह रेलवे कालोनी स्थित होली रोजरी कैथोलिस चर्च में पादरी है। उनके साथ तमिलनाडू के ही जिला काला कुस्ची के नार्थ स्ट्रीट विरपुर निवासी जोन रतिनम भी उनके साथ चर्च में पादरी है। वह दोनों वर्तमान में शहर की पुराना हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहते है। 11 अप्रैल को चर्च में प्रार्थना व सफाई के बाद घर चले गए थे। 12 अप्रैल को वह चर्च में पहुंचे तो एक कमरे का ताला टूटा हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था। चोर कमरे से पीतल का सामान व दान पात्र से करीब 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पादरी डोनी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें