फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएम सोलर रूफटॉप योजना के तहत 82 लाख के चेक वितरित

Sat, 17 Jan 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो:चेक वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बिजली विभाग और पंचायत प्रतिनिधि लाभार्थियों के साथ।स्रोत: - फोटो : 1
विज्ञापन
कोसली। पीएम सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के तहत शुक्रवार को आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में कोसली विधायक अनिल यादव ने 174 लाभार्थियों को 82 लाख रुपये की सब्सिडी राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आमजन के बीच लोकप्रिय हो रही है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया है। पीएम सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना न केवल बिजली की बचत करती है बल्कि आम उपभोक्ताओं के बिजली बिल को भी काफी कम कर देती है।
उन्होंने कहा कि अंत्योदय परिवारों को दो किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यह बिजली विभाग की सबसे उत्तम और जनहितकारी योजनाओं में से एक है जिसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ उठाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी मजबूत होगी।
कार्यक्रम में बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में अब तक करीब दो हजार नागरिक इस योजना से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से बिजली आपूर्ति और अधिक सुचारू होगी।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार, पंचायत समिति चेयरमैन कर्णपाल, बीडीपीओ करतार सिंह, एसडीओ विकासदीप, एचडीएम विक्रम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपी, आईटी प्रमुख लीलाराम, आईटी सह प्रमुख राममेहर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें