फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने राव इंद्रजीत को बहुत कुछ दिया : राव नरबीर सिंह

Sat, 17 Jan 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में शायद यह इकलौता मामला है जहां पिता केंद्र में मंत्री और बेटी प्रदेश में मंत्री हों। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राव इंद्रजीत सिंह को बहुत कुछ दिया है। अब उनकी कौन-सी इच्छा अधूरी रह गई। यह उन्हें खुद नहीं पता।
विज्ञापन

गांव खेड़ा आलमपुर में शुक्रवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम में राव नरबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री चार-पांच विधायकों से नहीं बनता बल्कि पार्टी के सामूहिक और सर्वोच्च फैसले से बनता है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से अहीरवाल क्षेत्र के साथ भेदभाव वाले बयान पर उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के कहने से वोट नहीं मिलते।
अहीरवाल की जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया। इसी कारण पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। वहीं, प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के वजूद खत्म होने वाले बयान पर राव नरबीर ने कहा कि उनका भी वजूद है। वह यह नहीं कह रहे कि किसी का वजूद नहीं है लेकिन सारा वजूद किसी एक व्यक्ति का नहीं होता।
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों के दम पर ही सरकार बनी है। वहीं, पार्टी में छेद करने के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कोई छेद नहीं कर रहे बल्कि पार्टी की रीति-नीति के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं।
आगामी बजट को लेकर राव नरबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी आम जनता से फीडबैक ले रहे हैं और इस बार बजट आम आदमी का होगा। उन्होंने कांग्रेस शासन पर पर्ची-खर्ची का आरोप लगाते हुए कहा कि अब योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। योग्यता प्रणाली लागू होने से अहीरवाल के युवाओं को पहले से अधिक रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें