फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर के आंतरिक व बाहरी रास्तों पर लगाए जाएंगे नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, रिसोर्ट, सराय, ढाबों, झुग्गी बस्तियों, ईंट भट्ठों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाएं। बाहर से आकर ठहरने वाले व्यक्तियों और किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए।
बाजारों, सिनेमा हॉल, बस स्टैंड, मॉल, रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के आंतरिक और बाहरी मार्गों पर नाकेबंदी कर चेकिंग भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें