रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में लगे एनएसएस शिविर में स्वयंसेविकाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रेनू यादव व मोनिका ने किया। गांव ढ़ालियावास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस शिविर लगाया गया। एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने सुविचार प्रस्तुत किया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने विद्यालय प्रांगण व आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की। द्वितीय सत्र में जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन तथा हेल्प एज इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। डॉ. अतर सिंह दहिया और उनकी टीम ने स्वयं सेविकाओं के स्वास्थ्य की जांच की व उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस शिविर में छात्रों के रक्त जांच, ब्लड प्रेशर आदि की भी जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शाम के सत्र में स्वयं सेविकाओं ने शारीरिक स्वास्थ्य को मध्य नजर रखते हुए खेलकूद गतिविधियों की। ईश्वर की वंदना के साथ द्वितीय दिन की गतिविधियां समाप्त हुई।