फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सस्ती सवारी...भारी जाम

विज्ञापन
-फोटो 55 : नाहरा-नाहरी रोड पर जाम में खड़े ई-रिक्शा और ऑटो चालक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में जहां देखो ई-रिक्शा ही नजर आते हैं। सस्ती सवारी के चलते राहगीरों को यह बहुत पसंद आती है लेकिन शहरभर में ई-रिक्शा के कारण जाम की समस्या आम हो चुकी है। पंजीकरण का झंझट न परमिट की टेंशन, ऊपर से टैक्स में भी शत-प्रतिशत छूट के कारण जिसे देखो वह ई-रिक्शा लाकर सड़क पर उतार देता है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ शहर में इस समय करीब 7,000 से अधिक ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह अलग-अलग रूटों पर दौड़ते हैं। विशेषकर सुबह 8 से 10 बजे, दोपहर 2 से 3 बजे और शाम को 5 से 8 बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा के कारण सड़क पर काफी भीड़भाड़ हो जाती है। इससे इतना जाम लग जाता है कि वाहन रेंगकर चलते हैं।
सुबह-शाम श्रमिकों का रहता है रेला

बहादुरगढ़ में कई औद्योगिक क्षेत्र हैं। इनमें एक आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए और बी, फुटवियर पार्क, पुराना औद्योगिक क्षेत्र शामिल है। इन क्षेत्रों में सुबह के समय श्रमिक वर्ग प्राइवेट बसों, ई-रिक्शा और ऑटो से फैक्टरी आते और जाते है। इस वजह से दिल्ली-रोहतक रोड पर 2 घंटे भारी जाम के हालात रहते हैं। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होती है तो छात्र-छात्राएं घरों की ओर निकलते हैं।
विज्ञापन

किसी भी समय ब्रेक लगा देते हैं, हादसे हो जाते हैं
शहरवासी दिनेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, विकास कुमार, सुनील गुप्ता,अशोक कुमार, योगेश शर्मा ने बताया कि ऑटो और ई-रिक्शा के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। ऑटो और ई-रिक्शा वाले सवारियां लेने के लिए किसी भी मार्ग पर किसी भी समय ब्रेक लगा देते हैं। पीछे चल रहा वाहन इनसे टकरा जाता है। हादसों में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाता है। इन ऑटो चालकों का कोई स्टैंड भी नहीं है। ट्रैफिक पुलिस को इन ई-रिक्शा, ऑटो चालकों और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
इन स्थानों में लगी रहती है ऑटो-ई-रिक्शा की भीड़
बहादुरगढ़ में रेलवे रोड के मुंहाने पर, नाहरा-नाहरी रोड मोड़, झज्जर मोड़, सेक्टर-6 मोड़, बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे ऑटो-ई-रिक्शा वाले खड़े रहते हैं। इससे दूसरे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है।
वर्जन-
-बहादुरगढ़ में ई-रिक्शा और ऑटो की अधिकता के कारण जाम की स्थिति रहती है। हां, वे यहां-वहां रास्ते में खड़े हो जाते हैं, इसके लिए ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को भी कई बार चेतावनी दी गई है। अगर वे फिर भी लापरवाही बरतते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-महेश कुमार, एसएचओ टै्रपिक, बहादुरगढ़।


फोटो 55 : नाहरा-नाहरी रोड पर जाम में खड़े ई-रिक्शा और ऑटो चालक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें