फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंडर-14 बालक वर्ग ट्रेडिशनल योगासन में चावन ने मारी बाजी

Tue, 21 Jul 2026 05:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में कठिन योगासन प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंगलवार को रेवाड़ी ब्लॉक में मुकाबले कराए गए। आयोजकों ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ी और टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी सुबह साढ़े आठ बजे निर्धारित खेल स्थलों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना बनाए रखते हुए अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। आयोजकों के अनुसार बुधवार को बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं बीएलजीएसएसएस, खोल में आयोजित की जाएंगी। अंडर-14 बालक वर्ग ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में चावन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में माउंट हेरिटेज स्कूल के चावन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में भी चावन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी के यश एवं नोमित विजेता रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग ट्रेडिशनल योगासन में गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा के उत्तम प्रथम रहे। आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में राज इंटरनेशनल स्कूल के ऋषभ ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर में तनुज एवं हार्दिक (आरपीएस धारूहेड़ा) विजेता बने। वहीं रिदमिक पेयर स्पर्धा में गुरुकुल घासेड़ा, किशनगढ़ के विशाल एवं हर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इंसेट
अंडर-19 में आरपीएस धारूहेड़ा के युवी रहे प्रथम
अंडर-19 बालक वर्ग ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में आरपीएस धारूहेड़ा के युवी प्रथम रहे। आर्टिस्टिक सिंगल में आरपीएस रेवाड़ी के मयुरेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर में अमन यादव एवं मयुरेश विजेता बने, जबकि रिदमिक पेयर स्पर्धा में गौरव एवं युवी (आरपीएस धारूहेड़ा) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वर्जन :
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। ब्लॉक स्तर के विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। -भूपेंद्र यादव, एईओ

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में कठिन योगासन प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें