फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा में लगे अंजनी पुत्र के जयकारे

Mon, 30 Mar 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला छिपटवाड़ा स्थित श्रीराम सत्संग भवन में रविवार को हनुमान जन्मोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई इसमें अंजनी पुत्र के जयकारों की गूंज रही। महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सरकुलर रोड, बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची जहां विधि-विधान से समापन किया गया।
शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले मंदिरों में देवी-देवताओं को मालाएं अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की गई। प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रामायण जी को पालकी में विराजमान किया गया। इसके बाद शोभायात्रा भाड़ावास गेट, मोती चौक, बजाजा बाजार और पुरानी तहसील होते हुए श्रीराम सत्संग भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया।

प्रवचन और भजन-कीर्तन का होगा आयोजन
आयोजकों के अनुसार 30 मार्च को दोपहर 2 बजे पाठ की पूर्णाहुति एवं भोग लगाया जाएगा। इसके पश्चात रात 9 बजे से प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल को तुर्कियावास रोड स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 10 बजे विशाल हवन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए रोट का भोग भी लगाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा की जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, रघुनंदन शर्मा, रतनलाल शर्मा, अजय स्वामी, अतुल वर्मा व अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें