फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस के समय में बदलाव

Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने परिचालन कारणों से 11 ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में आंशिक बदलाव किया है। इसमें रेवाड़ी स्टेशन से गुजरने वाली जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 16 नवंबर से जैसलमेर से नए समय पर रवाना होगी। इसके रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है। वर्तमान में यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर शाम 7: 13 पर पहुंचती है और 7:15 पर रवाना होती है।
संशोधित समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर शाम 7: 13 पर पहुंचेगी और 7:15 पर ही रवाना होगी। यानी रेवाड़ी स्टेशन पर इसके आगमन और प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, ट्रेन के शुरुआती स्टेशन जैसलमेर से रवाना होने का समय रात 2:40 से बदलकर 2:15 पर कर दिया गया है। इसके अलावा पोखरण, रामदेवरा, फलोदी, जोधपुर, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर सहित कई स्टेशनों पर भी समय बदला गया है।
परिचालन कारणों से 11 ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की संशोधित समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 15013 के समय में बदलाव नहीं किया गया है।

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें