फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार माह में नशा तस्करी के 45 मामले दर्ज, 50 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद, गुरुग्राम और रेवाड़ी यूनिटों ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार माह में 45 मामले दर्ज कर 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 जुलाई से 31 अक्तूबर तक की गई। दर्ज मामलों में 11 व्यावसायिक मात्रा, 32 इंटरमीडिएट और दो स्मॉल क्वांटिटी के हैं।
विज्ञापन

ब्यूरो की रेवाड़ी यूनिट ने इस अवधि में आठ मामले दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो मामले व्यावसायिक और छह इंटरमीडिएट मात्रा के हैं। टीम ने 38.14 ग्राम हेरोइन, 3600 ट्रामाडोल कैप्सूल और आठ बोतल कोडीन सिरप बरामद किया। वहीं, गुरुग्राम यूनिट ने 19 मामले दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि फरीदाबाद यूनिट ने 18 मामलों में 21 आरोपियों को पकड़ा।
तीनों यूनिटों ने संयुक्त रूप से 283.808 ग्राम हेरोइन, 163.71 ग्राम एमडीएमए, 52.16 ग्राम कोकीन, 13.88 किलोग्राम गांजा, 6.194 किलोग्राम पोस्त चूरा, 10,104 नशीली कैप्सूल व टैबलेट, 386 नशीले इंजेक्शन और 32 बोतल कोडीन सिरप बरामद किए।
विज्ञापन

डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ब्यूरो की कार्रवाई केवल गिरफ्तारी और बरामदगी तक सीमित नहीं है। कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में नशे के स्रोत और सप्लाई चेन तक पहुंचना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें