फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाड़मेर-दिल्ली और भुज-दिल्ली ट्रेनों के समय में आज से बदलाव

Mon, 06 Oct 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25भाड़ावास फाटक की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन ने बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट और भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर लागू होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा शुरू करने से पहले वे संबंधित ट्रेनों के समय की पुष्टि कर लें।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 20487 बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 अक्तूबर से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रास्ते में गुरुग्राम स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन और 11.42 बजे प्रस्थान था। अब यह इस ट्रेन का आगमन 11.33 बजे और प्रस्थान 11.35 बजे होगा। दिल्ली कैंट स्टेशन पर 12.00 बजे आगमन व 12.02 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.57 बजे आगमन व 11.59 बजे प्रस्थान होगा। यह ट्रेन 12.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 20983, भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 7 अक्तूबर से भुज से प्रस्थान करेगी, उसका भी गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान समय समान रहेगा।
विज्ञापन

वह अपने मार्ग में गुरुग्राम स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.42 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.33 बजे आगमन व 11.35 बजे प्रस्थान कर व दिल्ली कैंट स्टेशन पर 12.00 बजे आगमन व 12.02 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.57 बजे आगमन व 11.59 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय 12.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह नई समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पूर्व स्टेशनों पर समय और प्लेटफॉर्म की पुष्टि कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
यह परिवर्तन यात्री सुविधा, समय पर ट्रेन संचालन और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग और समय पालन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें