फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल से मौसम में दिखेगा बदलाव

विज्ञापन
कोसली में उगी सरसों की फसल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह के समय बादल छाने के बाद पूरे दिन धूप का नजारा देखने को मिला। इस दौरान दोपहर गर्मी का एहसास होने लगा। अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में साढ़े 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में दिन का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। अधिकतम तापमान 26.6 तथा न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा। आगामी चार दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलवाई देखने को मिलेगी। 19 से 21 तक क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी, गरज चमक के साथ बदलवाई व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 24 व 28 फरवरी को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव व तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग की की ओर से आगामी 28 फरवरी तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों के कारण मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है।

फसलों को हो सकता है नुकसान

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस समय अगर तापमान में अधिक वृद्धि होती है तो पछेती सरसों में चेपा, सफेद रतुआ व अन्य प्रकार के कीटों का खतरा बढ़ सकता है। अभी मौसम अनुकूल होता है तो फसल के लिए तेजी से ग्रोथ का समय भी शेष है। सरसों की अगेती फसल में फलियों में दाना पकना भी शुरू हो चुका है। अधिक धूप के कारण पछेती सरसों में कीटों का प्रभाव भी बढ़ सकता है। चार-पांच दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने हल्की बूंदाबांदी व मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें