फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मौसम का बदला मिजाज, बारिश के आसार

Mon, 19 Feb 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला है। दिन में धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिली है लेकिन रात में ठंड बरकरार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सप्ताह बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। इससे ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम साफ होने से लोगों को राहत मिली है। लोग पार्कों में जा रहे हैं। बाजार में भी तेजी आई है। पिछले 24 घंघे के दौरान अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही सुबह-शाम को अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है। सोमवार को मौसम साफ रहने के कारण बाजारों में खासी चलह-पहल रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान बूंदाबांदी और कुछ राज्यों में ओले गिरने के आसार हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर आने वाले दिनों में वर्षा होती है तो ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है।
दिन में गर्मी और रात में ठंड होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते लोग बुखार, खांसी, जुकाम, अस्थमा, एलर्जी रोग से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे मरीजों की अधिक संख्या अस्पतालों में नजर आ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ दिनों तक लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें