फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ब्राह्मण सभा प्रधान के लिए चंद्रशेखर और उपप्रधान के लिए रामानंद ने किए नामांकन

विज्ञापन
नामांकन दाखिल कराते ब्राह्मण सभा के सदस्य। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा जिला की गवर्निंग बॉडी- 2021 चुने जाने के लिए चुनाव प्रक्रिया नामांकन के साथ वीरवार को शुरू हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए सोमदत्त कौशिक एआरओ, जगत सिंह यादव, दिनेश शर्मा, देवेंद्र गर्ग व सत्यपाल सूबेदार को चुनाव अधिकारी के रूप में चुनाव टीम में साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को होने वाले प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व 19 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए दो अगस्त को सभा के निर्वाचित 104 कॉलेजियम सदस्यों की सूची ब्रह्मगढ़ परिसर में चस्पा की गई थी। नामांकन प्रक्रिया शनिवार 14 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन दो ग्रुपों में से एक ग्रुप के प्रधान पद के लिए चन्द्रशेखर गौतम, कोषाध्यक्ष जय कुमार कौशिक व दूसरे ग्रुप से उपप्रधान रामानन्द शर्मा, सहसचिव राधेश्याम भारद्वाज व दोनों ग्रुप के कुल 19 कॉलेजियम ने कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के अंतर्गत 108 वार्ड हैं, जिसमें वर्तमान में 104 कॉलेजियम निर्वाचित हैं। 4 कॉलेजियम आगामी सूचना के अनुसार चुने जाएंगे। 29 अगस्त को 104 कॉलेजियम सदस्य नई गवर्निंग बॉडी 2021 चुनने के लिए मतदान करेंगे। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेश के अनुपालन में स्टेट रजिस्ट्रार ऑफ हरियाणा के आदेशानुसार यह गवर्निंग बॉडी 2021 चुनाव आजीवन सदस्य 2015 वर्ष की मतदाता सूची के अनुसार चुने गए 104 कॉलेजियम सदस्यों में से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें