फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनवरी में 3009 वाहनों के चालान, 80 लाख लगाया जुर्माना

Tue, 04 Feb 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17कार की काली फिल्म को उतारते पुलिसकर्मी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। पुलिस ने जनवरी में अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 3009 वाहनों का चालान और 233 वाहनों को जब्त किया।
इन वाहनों में 73 बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, 77 ब्लैक फिल्म वाहन, 219 रॉन्ग पार्किंग, 622 विदाउट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 268 बिना हेलमेट, 97 बिना सीट बेल्ट, 252 ट्रिपल राइडिंग, 69 ड्रिंकिंग ड्राइविंग, 30 प्रेशर हॉर्न बजाने पर, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 313 एवं 205 लेन चेंज करने के वाहन शामिल है। साथ ही इन पर 80 लाख 56 हजार 700 रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि सभी यातायात नियमों की पूरी तरह से पालना करें, तेज रफ्तार में गति सीमा को न तोड़े, प्रेशर होरन न बजाएं, धुंध में लो बीम में गाड़ी चलाएं, अपनी स्पीड को कम रखें ,रोड के बीच में अपने वाहन को कभी भी ना रोके, वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें, तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत ने बजाएं, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए, रात के समय रिफ्लेक्टर टेप लगाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें। नशा करके वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें