रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम अमित वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत गांव गंगायाचा अहीर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एमडीडी तुषार शर्मा, विजयलक्ष्मी और महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर निशा ने बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव, बेटियों की शिक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, बाल अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डीएलएसए से एडवोकेट विकास और पीएलवी नरेश कुमार ने बाल विवाह और बच्चों के साथ होने वाले अपराध के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा डीएलएसए से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। लोगों की सहायता के लिए डीएलएसए द्वारा एक टोल फ्री नंबर 15100 जारी किया गया है। कानूनी मदद के लिए टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल कर ग्रामीण लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर संजू, सुनीता, सरपंच पूजा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद