कोसली। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के सामने एक गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
सीजीएल परीक्षा की मेन्स परीक्षा 18 जनवरी 2026 को निर्धारित की गई है जबकि 19 जनवरी को इसका टाइपिंग टेस्ट रखा गया है। इसी बीच टीओ ट्रेजरी आफिसर और एटीओ की मुख्य परीक्षा भी 18 जनवरी 2026 को ही आयोजित की जा रही है।
दोनों परीक्षाओं की तारीख एक ही दिन पड़ने से वे अभ्यर्थी सबसे ज्यादा परेशान हैं, जिन्होंने दोनों ही परीक्षाओं का प्री एग्जाम क्लियर कर रखा है। अब वे इस दुविधा में हैं कि 18 जनवरी को किस परीक्षा में शामिल हों, क्योंकि एक का चयन दूसरे को छोड़ने की मजबूरी बन सकता है। संवाद