फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटीपी प्लांट तैयार, जलभराव से मिलेगी निजात : केंद्रीय मंत्री

Mon, 11 May 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत करते नेता। संवाद - फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
भिवाड़ी। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए 34 एमएलडी सीईटीपी प्लांट तैयार किया जा चुका है। इसी सप्ताह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भिवाड़ी पहुंचकर इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने ये बातें रविवार को भिवाड़ी में कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
शहर के मनसा चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री बाबा मोहन राम के पवित्र काली खोली धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में प्रभारी बनकर जाने से पहले उन्होंने बाबा मोहन राम के दरबार में जीत की अर्जी लगाई थी और बाबा की कृपा से भाजपा को सफलता मिली।
भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी की समस्याओं को लेकर कहा कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 34 एमएलडी सीईटीपी प्लांट तैयार हो चुका है।इसी सप्ताह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भिवाड़ी पहुंचकर इसका उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा सीईटीपी से पानी निकासी के लिए पाइपलाइन का टेंडर भी पास हो चुका है और जल्द कार्य शुरू होगा। नेशनल हाईवे-919 की समस्या के समाधान का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें